A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Yamunanagar: शहर के सेक्टर 17 थाना क्षेत्र में एक युवक ने कुल्फी खिलाने के बहाने नौ व सात वर्षीय सगे भाईयों को खेत में ले जाकर उनके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने उन्हें इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब दोनों बच्चों की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कुल्फी खिलाने के बहाने आरोपी ले गया खेत
जानकारी अनुसार शहर की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मेहनत मजदूरी करते है। रोज सुबह वह दोनों काम पर चले जाते हैं और शाम को घर आते हैं। घर पर उनका नौ वर्ष व सात वर्ष के दो बेटे रहते है। एक सप्ताह पहले वह और उसकी पत्नी अपने काम पर गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान उनकी कॉलोनी में ही रहने वाला आशु उसके दोनों बेटों को कुल्फी खिलाने के बहाने अपने साथ खेत में ले गया। जहां आरोपी ने उसके दोनों बेटों के साथ कुकर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पेट में दर्द हुआ तो पीड़ितों ने बताई आपबीती
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह काम करके घर लौटे तो उनके दोनों को दर्द हो रहा था। जब उन्होंने अपने बेटों से दर्द के बारे में पूछा तो उन्होंने घटना के बारे में बताया। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी आशु के खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
