A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Kurukshetra: लाडवा के एक गांव में 15 साल की नाबालिग लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। किशोरी करीब 8 महीने की गर्भवती थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मृतका की मां की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है।
प्रेम प्रसंग के चलते हुई गर्भवती
मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़की का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर गलत काम किया। उनकी बेटी गर्भवती थी। लाडवा थाने में मृतका की मां ने दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी करीब साढ़े 15 साल की बेटी 8वीं पास थी। 2 दिन पहले उसने बताया था कि उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसके उस लड़के के साथ शारीरिक संबंध है, जिससे वह गर्भवती हो गई है। शुक्रवार को उसकी बेटी ने बताया कि उसके प्रेमी ने उससे शादी करने से मना कर दिया, वह जीना नहीं चाहती। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।
जहरीला पदार्थ निगलकर जीवनलीला की समाप्त
मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी सूचना उसने अपने पति को दी। लड़की के जहर खाने के बाद परिजन तुरंत उसे लेकर लाडवा के एक निजी अस्पताल में गए। यहां डॉक्टर ने जांच करके उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
