A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Gurugram: न्यू रेलवे रोड पर मंगलवार सुबह मेडिकल स्टोर एवं गोदाम में भीषण आग लग गई। आग मेडिकल स्टोर की दूसरी मंजिल से लगनी शुरू हुई जो धीरे-धीरे फैलते हुए बेसमेंट तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही सुबह पांच बजे से ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की मशक्कत में जुट गई। लेकिन ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग बुझने की बजाय विकराल रूप लेती रही। स्थिति बिगड़ती देख दमकल कर्मियों ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी, जिसके बाद भीम नगर सहित, सेक्टर-29, सेक्टर-37, मानेसर, सोहना की दमकल गाड़ियों के साथ-साथ मारुति, डीएलएफ की दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।

12 घंटे बाद भीषण आग पर पाया गया काबू

मेडिकल स्टोर में लगी आग पर करीब पांच घंटे बाद भी जब काबू नहीं पाया जा सका तो डीएलएफ की हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गाड़ी को मौके पर बुलाया गया और उंचाई पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारण बिल्डिंग की दीवारों में दरार आ गई और एक हिस्सा टेढ़ा हो गया, जिसके बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया। घटना के कारण प्रशासन ने न्यू रेलवे रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी ताकि राहत एवं बचाव कार्य में कोई दिक्कत न आए। ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए रूट डायवर्जन के कारण पुराने गुड़गांव की अन्य सड़कों पर जाम लग गया, जिसे खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस मशक्कत करती नजर आई।

डंग मेडिकल स्टोर के नाम से थी दवाईयों की दुकान

जानकारी अनुसार सेक्टर-4 के रहने वाले संजय डंग की न्यू रेलवे रोड पर सुभाष नगर एरिया में डंग मेडिकल स्टोर के नाम से दवाओं की दुकान है। ग्राउंड फ्लोर पर दवाओं की बिक्री की जाती थी, जबकि पहली, दूसरी मंजिल सहित बेसमेंट में दवाओं का स्टोर रूम बनाया गया था। दमकल विभाग के अधिकारियों की मानें तो स्टोर में सेनेटाइजर, हिट सहित कई अन्य ऐसी दवाएं व सामान थे जो काफी ज्वलनशील थे। इसके अलावा यहां कॉटन के बड़े बंडल भी रखे हुए थे। सुबह करीब चार बजे डंग मेडिकल स्टोर की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। इस घटना के कारण पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया, जिसके कारण आसपास रहने वाले लोगों का घर पर दम घुटने लगा और वह घर से बाहर निकले तो उन्होंने आग की लपटें देखकर पुलिस को सूचना दी।

दूसरी मंजिल से शुरू हुई आग बेसमेंट तक पहुंची

दमकल अधिकारी रामेश्वर सिंह के मुताबिक, जब टीम यहां पहुंची और संजय डंग को मौके पर बुलाया तो मेडिकल स्टोर की दूसरी मंजिल पर आग लगी हुई थी। इस दौरान ग्राउंड फ्लोर से काफी सामान निकालने का प्रयास किया, लेकिन लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज ही वह निकाल पाए कि आग ने अपना विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया। इसके बाद दमकल अधिकारियों ने पूरी तरह से अपनी कमान संभालते हुए कई गाड़ियों को चारों तरफ से आग बुझाने में लगा दिया। घटना के विकराल रूप को देखते हुए सुबह से ही न्यू रेलवे रोड को बंद करते हुए ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया गया। करीब 30 गाड़ियों को मौके पर बुलाया, जिन्हें 300 से अधिक बार रीफिल करके मौके पर लाया गया ताकि आग पर काबू पाया जा सके।

दोपहिया शोरूम, बैंक और इंस्टीट्यूट बचाया

अधिकारियों ने बताया कि यह मेडिकल स्टोर एल टाइप की बिल्डिंग में बना हुआ था। इसके एक और इंडसइंड बैंक, कोचिंग इंस्टीट्यूट सहित पिज्जा शॉप थी, जबकि दूसरी तरफ होंडा का शोरूम था जिन्हें भी जलने से दमकल की टीम ने बचा लिया। सुबह आग लगने के बाद होंडा शोरूम में मौजूद सभी दोपहिया वाहनों को यहां से हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करा दिया गया और बिल्डिंग को पूरी तरह से खाली करा दिया गया।

बिल्डिंग में आई दरार, गिरने का सता रहा भय

आग लगने के कारण बिल्डिंग में अत्यधिक गैस बन गई, जिसके कारण बिल्डिंग के एक हिस्से में दरार आ गई। घटना के दौरान यहां से कई बार ईंट और प्लास्टर निकल कर गिर गए जिसके कारण आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को भी एहतियात के तौर पर घर से बाहर निकाल दिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के साथ दमकल अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन जब आग की लपटें उंची होने लगी तो मौके पर सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। दोपहर होने तक यहां एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुला लिया, जिन्होंने पूरा मोर्चा संभाला। कोई हताहत न हो, इसके मद्देनजर सिविल डिफेंस की एंबुलेंस को भी मौके पर बुला लिया गया।