Jind: घर से मासूम बेटे के साथ महिला को किया अगवा, यमुना नदी के पार जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Jind: शहर थाना इलाके में महिला और उसके मासूम बेटे का कुछ लोगों ने धमकी देकर अपहरण कर लिया और यमुना नदी के पार ले जाकर उसके साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
देर रात को गांव पाई निवासी कृष्ण ने किया अपहरण
पीड़ित महिला ने बताया कि छह जनवरी देर रात को गांव पाई कैथल निवासी कृष्ण तथा दो अन्य उसके घर आए और धमकी देकर उसके मासूम बेटे व उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपित उसे यमुना नदी के पार ले गए और उसके साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों में दो बिहारी थे, जिनके बारे में वह नहीं जानती। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित उसे छोड़ कर फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर कृष्ण को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, अपहरण करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पति का अपहरण कर पत्नी से मांगी 5 लाख फिरौती
कैथल में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी पत्नी से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। कौल गांव की महिला ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि वह अपने पति के साथ 9 जनवरी को बस स्टैंड कैथल आई थी। कुछ व्यक्ति कैथल के बस स्टैंड से उसके पति का अपहरण कर ले गए। आरोपियों द्वारा उसके पति को जान से मारने का डर दिखाते हुए पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी है। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
