A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Hisar School Bus Accident: हरियाणा में हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर डीपीएस के स्कूल बस ने एक साथ कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि बस सुबह बारिश के दौरान काफी तेजी से सड़क पर जा रही थी। इस बस ने एक साथ दो से तीन वाहनों को टक्कर मारी, इस हादसे में एक बाइक सवार बुरी तरह बस की चपेट में आ गया। फिलहाल बाइक सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में 40 बच्चे सवार थे।
इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बस चालक नशे में था और बहुत तेज रफ्तार से बस चला रहा था, जिस चलते यह भयानक हादसा हुआ।
वहीं, चालक का कहना है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे और वह उस पर काबू नहीं कर पाया। गनीमत रही कि बस में सवार बच्चों को कुछ नहीं हुआ और उन्हें दूसरे वाहन में स्कूल भेज दिया गया। फिलहाल इस मामले को लेकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच कर रही है।
स्कूल के बाहर पहुंचे माता-पिता
इस बस हादसे की खबर सुनते ही स्कूल के बाहर बच्चे के माता-पिता जमा हो गए। बता दें कि इस हादसे से पहले भी हरियाणा में निजी स्कूलों की लापरवाही सामने आई थी और उस लापरवाही के चलते कई बच्चों की जान भी गई थी। इसके बाद स्कूल बसों की फिटनेस पर भी सवाल उठाए गए थे और सरकार ने इसे लेकर कार्रवाई भी शुरू की थी।
Also Raed: करनाल में मालगाड़ी से रेलवे ट्रैक पर गिरे कंटेनर, ओएचई लाइन टूटने से बाधित हुई रेल सेवा
ट्रांसपोर्ट इंचार्ज ने दी ये जानकारी
इस घटना को लेकर डीपीएस स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज का इस हादसे में स्कूल के बच्चे को कुछ नहीं हुआ है और पूरी तरह सुरक्षित हैं। चालक शराब के नशे में था और गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। यह बस स्कूल में एचएयू के गेट नंबर 4 और मेन रोड से बच्चों को लेकर आती है। बारिश में बस के अचानक ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। चालक को स्कूल में बैठा दिया गया है और प्रबंधन को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है और जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई की जाएगी।
