A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana Weather Update: होली से पहले ही मौसम ने रंग बदल दिया है। हरियमा के कई इलाकों में अभी से चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी हो गई है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस सप्ताह के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही हरियाणा में तीन दिन लगातार बारिश हो सकती है।
हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम
हरियाणा में सोमवार रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। आज हरियाणा में धूप के साथ बादल भी छाए रह सकते हैं। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हरियाणा में आज का न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 34 रहेगा। वहीं मौसम विभाग की तरफ से कल से तीन दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD की तरफ से जानकारी दी गई है कि 12, 13 और 14 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
ये भी पढ़ें: Delhi Water Supply: दिल्ली के कई इलाकों में पूरे महीने रहेगी पानी की किल्लत, जानें किन तारीखों को झेलनी पड़ेगी समस्या
13 मार्च को इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 12 तारीख के बारे में ये बताया है कि बारिश होगी लेकिन बारिश कहां होगी, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। वहीं 13 मार्च को चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक, पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, झज्जर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंबाला, चंडीगढ़ और पंचकूला में बिजली गिरने की भी संभावना है।
होली वाले दिन इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च को हरियाणा के चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़ अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर में आंधी आ सकती है और बिजली भी गिर सकती है।
ये भी पढ़ें: Delhi University: फीस बढ़ाने जा रही दिल्ली यूनिवर्सिटी, छात्रों और शिक्षकों की बढ़ी टेंशन
