A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana Weather: हरियाणा के कई शहरों में आज शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिले गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, पानीपत और पलवल में बारिश की संभावना बताई गई है। इसके अलावा अन्य जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, शुक्रवार को भी राज्य के कई शहरों में बूंदाबांदी हुई थी और कुछ जगहों पर बादल छाए रहे थे। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी की मार झेलनी पड़ी। हालांकि, तापमान में गिरावट होने से लोगों को मामूली राहत भी मिली है। फिलहाल हरियाणा के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे हैं।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा और एनसीआर में मौसम लगातार नमी देखने को मिली। मानसून ब्रेक के चलते पूरे राज्य में उमस भरी गर्मी से आम लोगों को राहत नहीं मिल रही थी। वहीं, हरियाणा से सटे राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से मानसून ट्रफ लाइन बनी हुई थी। एक दिन पहले मानसून ट्रफ लाइन हरियाणा के उत्तरी भागों में पहुंच गई थी। उत्तरी पहाड़ी इलाकों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके चलते हरियाणा और एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

Also Read: हरियाणा के ज्यादातर जिलों में हल्की मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी, उमस से नहीं मिलेगी राहत 

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों से हरियाणा में मानसून शांत दिखाई दे रहा था। अब मौसम  एक बार फिर करवट बदली है। जिसके चलते शनिवार को तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की से भारी बारिश देखी जा सकती है। साथ ही कई जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।