A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Sonipat: हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का नाम यूजीसी की मान्यता प्राप्त सूची में पुनः शामिल करते हुए इसे डिफॉल्टर लिस्ट से हटा दिया गया है। खेल विश्वविद्यालय ने सितंबर 2023 में अपने पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की थी तथा अप्रैल 2024 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अफिलिएशन प्राप्त हुई थी। एक नए संस्थान के रूप में कुछ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समय लगता है, जिसमें लोकपाल (ओम्बड्समैन) की नियुक्ति भी शामिल थी। इस देरी के कारण विश्वविद्यालय को अस्थायी रूप से यूजीसी की डिफॉल्टर सूची में रखा गया था।
सोशल मीडिया पर तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि दुर्भाग्यवश कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर इस स्थिति का फायदा उठाया, जिससे हरियाणा के पहले सरकारी खेल विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे ये दावे निराधार थे और केवल संस्थान की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किए गए थे। हमें यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि लोकपाल की नियुक्ति अब पूरी हो चुकी है और यूजीसी ने इस बात को अपने रिकॉर्ड में तुरंत अपडेट कर दिया है।
मान्यता प्राप्त सूची में फिर शामिल हुआ विश्वविद्यालय
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय को डिफॉल्टर सूची से हटा कर पुनः मान्यता प्राप्त सूची में शामिल कर लिया गया है, जो हमारे द्वारा शासन और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। जनता और छात्रों से अनुरोध है कि इस अवधि के दौरान फैलाई गई किसी भी भ्रामक जानकारी को नजर अंदाज करें। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय खेल शिक्षा के लिए देश का सर्वोच्च संस्थान बनने के अपने विजन और मिशन के प्रति पूर्णत: समर्पित है तथा छात्रों को शीर्ष श्रेणी की सुविधाएं और अवसर प्रदान करता रहेगा।
