A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana: हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग पंचकूला में कार्यरत तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक शशिकांत पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। आयोग ने यह जुर्माना आवेदक को सब्सिडी जारी करने में देरी करने और अधिसूचित सेवा निर्धारित समय सीमा में न देने के कारण लगाया। प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता विपिन सरदाना ने टैस्टिंग इक्विपमेंट असिस्टेंस की सब्सिडी जारी न करने से सम्बंधित शिकायत 25 जुलाई 2023 को एमएसएमई विभाग पंचकूला में दी थी। इसके उपरांत विभाग द्वारा आवेदन पर बैंक खाता संबंधित जानकारी के विवरण को अपलोड करने की टिप्पणी दी गई, जिसके बाद आवेदक द्वारा 25 सितम्बर 2023 को सभी जरूरी दस्तावेज पूरे कर दिए गए।
विभाग ने 4 जनवरी तक नहीं की कोई कार्रवाई
सेवा का अधिकार आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने जांच में पाया कि सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बावजूद विभाग द्वारा 4 जनवरी 2024 तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे यह साफ जाहिर होता है कि विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक शशिकांत द्वारा इस मामले को रोके रखने का कोई उचित कारण नहीं है तथा उन्होंने अपने कार्य में ढिलाई बरती, जिसका खामियाजा आवेदक को भुगतना पड़ा। आयोग ने एमएसएमई विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक शशिकांत पर इस मामले में 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है, जो उनके जुलाई माह के वेतन से काटा जाएगा। जिसमें से 5 हजार रुपए आवेदक को मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे और 5 हजार रुपए राज्य खजाना में जमा करवाकर रसीद सहित आयोग को सूचित किया जाएगा।
व्यापारियों के व्यवसाय को सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रहा आयोग
आयोग प्रवक्ता ने कहा कि यह सेवाएं छोटे व्यापारियों के व्यवसाय को सुद्दढ़ करने की दिशा में काम करती है। जब अधिकारियों का सेवाएं प्रदान करने के प्रति ऐसा रवैया होगा तो सरकार तथा उसकी जन कल्याणकारी योजनाओं पर आम जनता का विश्वास कैसे स्थापित होगा। आयोग समय-समय पर ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करके आम जनता के हक की आवाज को उठाता है तथा आयोग का ऑटो अपील सिस्टम कल्याणकारी योजना को जन-जन तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने में क्रांतिकारी योगदान दे रहा है।
