सैनी सरकार का बड़ा फैसला: हरियाणा के सभी राशन डिपो पर लगेंगे CCTV कैमरे, दिन में दो बार मिलेगा राशन

CM Nayab Saini New Education Policy Review Meeting with Education Minister Mahipal Dhanda in haryana
X
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी।
हरियाणा के सभी राशन डिपो पर राशन की चोरी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही दिन में दो बार राशन डिपो खुलेंगे। इसका ऐलान राज्यमंत्री राजेश नागर ने किया है।

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने राशन की चोरी रोकने को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। प्रदेश की सभी राशन डिपो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी कैमरों को सेंट्रालइज्ड किया जाएगा। सभी डिपो पर हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नजर रखेगा। इसकी घोषणा राज्यमंत्री राजेश नागर ने की है।

दरअसल, बुधवार को चंडीगढ़ में हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राज्यमंत्री राजेश नागर ने की। बैठक के दौरान मंत्री ने राशन डिपो पर खाद्य सामग्री के समय पर वितरण करने को लेकर निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे महीने राशन की दुकानें समय से खुलेंगी। अगर किसी राशन डिपो के बारे में किसी भी तरह की शिकायतें मिली, तो उसका लाईसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।

एक दिन में दो बार खुलेंगे सभी राशन डिपो

प्रदेश सरकार के मंत्री राजेश नागर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए सर्दियों में दो बार राशन डिपो खोले जाएंगे। दिन में डिपो के खुलने का समय सुबह 8 से 12 तक होगा। वहीं शाम को 5 बजे से लेकर 8 बजे के दौरान राशन डिपो खोले जाएंगे। वहीं राशन वितरण में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राजेश नागर ने कहा कि गरीबों को उनका हक समय पर मिले, हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता ये ही है। उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि राशन वितरण प्रणाली में आने वाली कमियों को जल्द दूर किया जाएगा और समय पर राशन वितरण के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी।

32 लाख से ज्यादा परिवारों को मिल रहा योजना का लाभ

बता दें कि प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ 32 लाख से ज्यादा परिवारों को मिल रहा है। प्रदेश में अभी 9,434 राशन डिपो है। जिनके माध्यम से गरीब परिवारों को राशन दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- एक्शन में हरियाणा सरकार: इस विभाग में दिखाई राजनीतिक पहुंच की अकड़ तो तुरंत नप जाएंंगे अधिकारी और कर्मचारी, जारी हुआ आदेश

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story