A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

चंडीगढ़: हरियाणा में कुछ क्षेत्रों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। भारतीय निवार्चन आय़ोग द्वारा रात 8 बजे जारी अपडेट के अनुसार प्रदेश में 61.19 फीसदी मतदान हुआ है। जो रात 12 बजे के बाद भी अपडेट होने की संभावना है जिससे मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा। राज्य में 1031 उम्मीदवार चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे थे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ, जिसमें लोगों का रूझान भी देखने को मिला।

प्रदेश में 2 करोड़ 3 लाख मतदाता

भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनावों में दो करोड़ तीन लाख मतदाता थे, जिनमें पुरुष एक करोड़ 7 लाख और महिला वोटर 95.77 लाख हैं। थर्ड जेंडर 467, जबकि 18 से 19 साल के पांच लाख 24 हजार, दिव्यांग वोटर 1 लाख 49 हैं। 85 से ज्यादा उम्र के 2 लाख 31 हजार व 100 साल के 8821 वोटर हैं। 1031 उम्मीदवारों में पुरुष-930 जबकि महिला 101 शामिल हैं। मतदान केंदों की बात करें, तो देहात में 13 हजार 500, जबकि शहरी क्षेत्र में 7132 मतदान केंद्र हैं। महिलाओं द्वारा मतदान केंद्रों का संचालन किया गया, जिसमें सभी महिलाएं थी। वेबकास्टिंग 100 फीसदी करने का दावा आयोग द्वारा किया जा रहा है।

75 करोड़ की जब्त की गई राशि

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बताया कि इस बार आचार संहिता औऱ चुनाव के दौरान 75 करोड़ की राशि जब्त की गई। यह राशि 2019 के चुनाव से चार गुणा अधिक है। इस बार 31 करोड़ पचास लाख की नकदी और 16 करोड़ 60 लाख मूल्य की शराब, 11 करोड़ 13 लाख की ड्रग्स बरामद की गई है। अंबाला में 11 करोड़ 82 लाख, फरीदाबाद में 10 करोड़ 7 लाख, गुरुग्राम में 9 करोड़ 94 लाख की जब्ती टाप जिलों में शामिल है। चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा देखने को मिला।