A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आज यानी 5 अक्टूबर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। हरियाणा के सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में चुनाव हो रहा है, इस चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आने वाले हैं। हरियाणा चुनाव के लिए कुल 20 हजार 629 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसकी सुरक्षा में 25 कंपनियों को तैयार किया गया है। इस चुनाव में 90 सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिसके लिए 2 करोड़ से भी अधिक वोटर हैं।

ये हैं हरियाणा के टॉप 10 हॉट सीट

वैसे तो हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भीषण टक्कर होने वाली है। इस चुनाव में लड़ाई किसी 2 या फिर 3 पार्टियों में नहीं है, बल्कि कई पार्टियां चुनावी जंग में शामिल हैं और सभी सरकार बनाने का दावा भी कर रही है। लेकिन हरियाणा में 10 ऐसे विधानसभा सीटें हैं, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर रहने वाली है।

गढ़ी सांपला किलोई: यह सीट हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है। इस बार भी भूपेंद्र सिंह ही कांग्रेस की ओर से इस सीट पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे, जिसके खिलाफ बीजेपी ने मंजू हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारा है, वह गैंगस्टर राजेश हुड्डा की पत्नी है।

अंबाला कैंट: यह सीट बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज के कारण खास है। अनिल विज 6 बार से इस सीट पर जीत दर्ज करते आए हैं। कांग्रेस ने इस सीट से ने परविंदर सिंह परी को मैदान में उतारा है। इस सीट से कांग्रेस की ही एक अन्य उम्मीदवार निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा भी निर्दलीय लड़ने वाली हैं।

लाडवा विधानसभा सीट: हरियाणा के वर्तमान सीएम नायब सिंह सैनी इस सीट से चुनावी दंगल में उतरे हैं। सीट मनोहर लाल के इस्तीफा के बाद करनाल सीट पर उपचुनाव हुआ, जिस पर नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की, लेकिन इस बार उन्हें लाडवा से उतारा गया है।

हिसार विधानसभा सीट: इस सीट से भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल चुनावी मैदान में उतरने वाली है। बीजेपी ने इस सीट से सावित्री जिंदल की जगह मौजूदा विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से रामनिवास रारा को मैदान में उतारा है।

कैथल विधानसभा क्षेत्र: इस सीट से कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य चुनावी मैदान में दिखने वाले हैं, इस कारण से यह सीट भी खूब सुर्खियों में है। 2019 में इस सीट से रणदीप सुरजेवाला भाजपा की लीला राम गुर्जर से हार गए थे।

जुलाना निर्वाचन क्षेत्र : पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस की ओर से इस सीट पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। बीजेपी ने इस सीट से कप्तान योगेश बैरागी को और आम आदमी पार्टी ने कविता देवी को चुनावी मैदान में उतारा है।

उचाना कलां विधानसभा सीट: जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला इस सीट से लड़ने वाले हैं। दुष्यंत के खिलाफ बीजेपी ने देवेंद्र अत्री को और कांग्रेस ने बृजेंद्र सिंह को उतारा है। इस सीट पर भी लड़ाई भीषण होने वाली है।

तोशाम सीट: तोशाम भी हरियाणा की हॉट सीटों में से एक है। कांग्रेस ने इस सीट से अनिरुद्ध चौधरी को टिकट दिया है, जिसके लिए पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने जनता से समर्थन भी मांगा है। वहीं, भाजपा ने इस सीट से श्रुति चौधरी को मैदान में उतारा है।

बदली निर्वाचन क्षेत्र: इस सीट ने भी चुनाव में खूब सुर्खियां बटोरी है। बीजेपी ने यहां से पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को टिकट दिया है। वह 2019 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस नेता कुलदीप वत्स से हार गए थे, लेकिन बीजेपी ने फिर से उन पर भरोसा जताया है।

ऐलनाबाद विधानसभा सीट: इस सीट से पूर्व CM ओपी चौटाला के बेटे और INLD के नेता अभय सिंह चौटाला चुनावी मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस ने इस सीट से भरत सिंह बेनीवाल को और बीजेपी ने अमीर चंद तलवारा को मैदान में उतारा है। 

ये भी पढ़ें:- Haryana Assembly Elections LIVE : मतदान शुरू, मनोहर लाल खट्टर ने डाला पहला वोट, 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर