A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Sonipat: भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातार अभियान चलाए हुए है। अधिकारियों व कर्मचारियों को आए दिन पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने जिला सोनीपत के पंचायती राज विभाग में कार्यरत क्लर्क निशा को 39 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी निशा ने 11 लाख रुपए का बकाया बिल पास करने के बदले 39 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
11 लाख बकाया बिल पास करने की एवज में मांगी थी रिश्वत
एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी निशा द्वारा ठेकेदार से 11 लाख रुपए का बकाया बिल पास करने के बदले 39 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही थी। जैसे ही ठेकेदार ने आरोपी क्लर्क निशा को रिश्वत की राशि दी, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई।
सरकारी काम की एवज में रिश्वत मांगने वालों पर एसीबी कर रही कड़ी कार्रवाई
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा रिश्वत लेने के मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें। किसी भी भ्रष्टाचारी व रिश्वतखोर को बख्शा नहीं जाएगा। रिश्वत मांगने वालों पर सरकार सख्त कदम उठा रही है।
