A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Faridabad: भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। सरकारी बाबू रिश्वत मांगने से बाज नहीं आ रहे। आए दिन सरकारी विभागों में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत के मामले में पकड़ा जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने फरीदाबाद में दो व्यक्तियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा ईएसआईसी अस्पताल में नौकरी दिलवाने के बदले में दो लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पकड़े गए आरोपियों से रिश्वत की राशि की बरामद

रिश्वत लेने के मामले में आरोपी राकेश को 1,80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी हाकिम से 1,20,000 रुपए की राशि बरामद की गई। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है। एसीबी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि राकेश नामक निजी व्यक्ति द्वारा उसे ईएसआईसी अस्पताल में सफाई कर्मी की नौकरी दिलवाने के बदले में दो लाख की रिश्वत की मांग की जा रही है जिसमें से शिकायतकर्ता द्वारा 20 हजार की राशि पहले ही राकेश को दी जा चुकी है। एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और राकेश को 1,80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

1.20 लाख के साथ आरोपी काबू

रिश्वत लेने के मामले में एसीबी की टीम ने जांच के दौरान एक अन्य निजी व्यक्ति हाकिम की भी संलप्तिता मिली, जिससे 1,20,000 रुपए की राशि बरामद की गई। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। एसीबी की टीम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।