Haryana Accident: अंबाला में कार ने बुजुर्ग को कुचला, निकलते थे सब्जी लेने, मौत

Panipat Road Accident
X
प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के अंबाला कैंट में एक कार ने बुजुर्ग को कुचल दिया। इस हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Haryana Accident: हरियाणा के अंबाला कैंट में एक कार ने बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग साइकिल से सब्जी लेने जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान ही उन्हें गाड़ी ने कुचल दिया।

कार ने बुजुर्ग को कुचला

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हादसा पंजोखरा थाना के अंतर्गत आने वाले डिफेंस कॉलोनी में हुआ। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी 61 वर्षीय रामदेव महतो के रूप में हुई है। वह डिफेंस कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर के फॉर्म हाउस पर काम करता था। पुलिस ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। कार का पता लगाने की पुलिस कोशिश कर रही है।

जा रहे थे सब्जी लेने

वहीं, डिफेंस कॉलोनी निवासी विशाल राणा ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। रामदेव महतो उनके पास ही काम करता था। वह उसके फार्म हाउस पर गाय की देखभाल करता था। रामदेव को यही खाने के साथ रहने की व्यवस्था की हुई थी। रामदेव अपने घर साल में 1-2 बार चक्कर लगाता था।

जानकारी के अनुसार, रामदेव महतो फार्म हाउस से करीब 100 कदम की दूरी पर ही थी। देखते ही देखते कार चालक ने अपनी गाड़ी से रामदेव महतो को कुचल दिया। रामदेव महतो को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अंबाला सिटी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story