A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana News: हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी 10 सीटों पर शनिवार, 25 मई को मतदान संपन्न हो गए है। वोटिंग खत्म होने के बाद चीका से ईवीएम मशीन लेकर कैथल आ रही सीआरपीएफ की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक अज्ञात कैंटर ने बस को टक्कर मारी दी। इस दुर्घटना में सीआरपीएफ की महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई है।
सीआरपीएफ की महिला कांस्टेबल घायल
कैथल में देर रात को सीआरपीएफ की बस को अज्ञात कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें एक महिला कांस्टेबल घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, मतदान के बाद चीका से ईवीएम लेकर कैथल सीआरपीएफ की बस जा रही थी। इस दौरान ही यह हादसा हुआ।
ईवीएम मशीनों से भरी बस को कैंटर ने मारी टक्कर
इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह चीका के स्कूल में बने बूथ नंबर 48 से 52 पर ड्यूटी इंचार्ज नियुक्त था, जो समय करीब 8 बजे चुनाव कार्य पूरा होने के बाद राजकीय स्कूल चीका की सारी ड्यूटियां व चुनाव करवाने वाली टीम, जिसमें CRPF की कांस्टेबल पिंकी व सुमन भी बस में मौजूद थीं, जो सभी ईवीएम मशीनों को जमा करवाने के लिए चीका से कैथल जा रहे थे।
जब बस सीवन पहुंची, तो तभी एक तेज रफ्तार कैंटर ने साइड से बस को टक्कर मार दी। इसमें सीआरपीएफ की कांस्टेबल पिंकी के दाएं हाथ में काफी चोटें लगीं। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
