A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana Crime News: फतेहाबाद में साढ़े 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खेतों में मजदूरी करने वाले परिवार की बच्ची को 3 युवक आधी रात को घर से उठा कर ले गए। जब सुबह घर में बच्ची नहीं मिली, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बच्ची कुछ ही दूर सड़क पर लहूलुहान हालत में मिली। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं, टोहाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों ने दी पुलिस में शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के माता-पिता ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं और डेढ़ दो महीने पहले यहां टोहाना के पास एक गांव में मजदूरी करने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि रात को उनकी जान पहचान के तीन युवक उनके घर आए थे। वह भी आसपास के गांवों के खेतों में मजदूरी करते हैं। रात को वे वापस चले गए और परिवार सो गया था।
बच्ची ने दी घटना की जानकारी
बच्ची के पिता ने बताया कि आधी रात को जब 3 बजे वह उठे तो देखा कि बच्ची अपने बिस्तर पर नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को उठाया और खेत मालिक को भी जानकारी दी और सभी ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बच्ची कुछ ही दूरी पर जाखल रोड पास लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें बताया।
Also Read: युवती का अपहरण कर डेढ़ लाख में बेचा, नशीली गोलियां खिलाकर करवाया देह व्यापार, परिजनों ने कराया मुक्त
खेत के मालिक ने दी जानकारी
इसके बाद अल सुबह लगभग 4-5 बजे बच्ची को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खेत मालिक ने बताया कि दोनों पति पत्नी अपनी बच्ची के साथ रात को उनके घर पर खाना खाने आए और खाकर चले गए। बाद में इनके परिचित इनसे मिलने आए और वो भी कुछ देर बाद वहां से चले गए। उन्हें आधी रात को इस घटना की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के रहने वाला हैं।
