Gurugram Metro Station: मेट्रो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के इफको चौक और गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर भी बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। इसे दिल्ली के जनकपुरी, रोहिणी और राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। ऐसे मेंदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) द्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP)से परमिशन मांगी गई है।
जानकारी के मुताबिक DMRC की भूमि शाखा के सीनियर महाप्रबंधक पीसी चौहान ने HSVP की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को लेटर लिखकर परमिशन देने का अनुरोध किया है। लेटर में कहा गया है कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) आधार पर इन बहुमंजिला पार्किंग को बनाया जाएगा। PPP आधार पर दिल्ली में बहुमंजिला पार्किंग बनाई जा रही है।
लेटर में कहा गया है कि हरियाणा सरकार और DMRC के बीच 17 नवंबर 2006 को दिल्ली बॉर्डर से लेकर मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो संचालन को लेकर समझौता हुआ था। वहीं गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग के लिए 3916 वर्गमीटर और इफको चौक पर 6279 वर्गमीटर जमीन मुहैया करवाई थी।
यात्रियों को होती है परेशानी
मौजूदा वक्त में MG रोड स्थित इस दोनों मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में गाड़ियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को पार्किंग के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ड्राइवरों को पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध करवाने के लिए इन दोनों जगहों पर बहुमंजिला पार्किंग की जरूरत पड़ती है। ऐसे में DMRC ने दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम के 2 स्टेशन पर PPP बेस्ड बहुमंजिला पार्किंग की योजना बनाई है।
HSVP ने जमीन उपलब्ध करवाई
पार्किंग के लिए जमीन HSVP द्वारा DMRC को उपलब्ध करवाई गई है। HSVP परमिशन के बिना DMRC की तरफ से इस जमीन को लेकर किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया जा सकता है। बहुमंजिला पार्किंग तैयार करने के लिए DMRC की परमिशन जरूरी है। ऐसा कहा जा रहा है कि PPP आधाप पर जमीन पर नीचे शॉपिंग मॉल होगा, जबकि ऊपर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
प्राइवेट कंपनी ने ली जिम्मेदारी
इस बहुमंजिला पार्किंग को प्राइवेट कंपनी द्वारा तैयार किया जाएगा। ऐसे में पार्किंग को कुछ सालों के लिए लीज पर दिया गया है। जब तक दुकानों से आ रही आमदनी और पार्किंग के बदले मिल रहे पैसे को यह कंपनी वसूल कर लेगी। लीज का समय पूरा होने के बाद यह कंपनी बहुमंजिला पार्किंग को DMRC को दे देगी। मॉल में वाहनों को खड़ा करना पड़ता है।
इफ्को चौक मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग छोटी होने की वजह से मेट्रो यात्रियों को शॉपिंग मॉल में अपनी गाड़ियां पार्क करना पड़ती है। मॉल में पार्किंग का रेट प्रति घंटे के हिसाब से तय किया गया है, जिसकी वजह से वाहन चालकों पर एक्स्ट्रा बोझ पड़ जाता है। गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के आसपास पार्किंग के अलावा वाहनों को खड़ा करने का कोई दूसरा ऑप्शन भी नहीं है।