Gurugram History: गुरुग्राम को यूं ही भारत का सिंगापुर नहीं कहा जाता, पढ़ें इस शहर के बसने के पीछे की दिलचस्प कहानी  

Gurugram History
X
हरियाणा के इस जिले को कहा जाता है भारत का सिंगापुर।
Gurugram History: गुरुग्राम जिला जिसका इतिहास 2 हजार सालों से भी अधिक पुराना है। जिसे आज भारत का सिंगापुर कहा जाता है।

Gurugram History: हरियाणा का गुरुग्राम जिला जिसका इतिहास 2 हजार साल से भी अधिक पुराना है। वर्तमान समय में गुरुग्राम को कंपनियों का हब और भारत का सिंगापुर भी कहा जाता है। दिल्ली से सटे होने के कारण यह दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र में आता है। बता दें की पौराणिक काल से लेकर भारत का सिंगापुर बनने तक की इस शहर की कहानी काफी दिलचस्प है। इसकी शुरुआत महाभारत काल से होती है। कहा जाता है कि महाभारत काल में कौरवों और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य को यह जिला उपहार में दिया गया था।

2016 में बदला गया था इस जिले का नाम

साल 2016 में गुड़गांव का नाम बदलकर जब गुरुग्राम किया गया था, तब भी सरकार और सरकारी अधिकारियों ने इसके पीछे यह तर्क दिया था कि हरियाणा श्रीमद् भगवद गीता की ऐतिहासिक भूमि है और गुरुग्राम गुरु द्रोण की शिक्षा का केंद्र रह चुका है।

Gurugram History
गुरुग्राम का इतिहास

बाबर ने सबसे यहां किया था राज

महाभारत काल के बाद के समय की बात करें तो इस इलाके को यदुवंशी और जादौन जनजातियों के राजपूतों ने भी अपने साम्राज्य का हिस्सा बनाया। बाद में जब मुगल भारत आए तब बाबर ने सबसे पहले इस इलाके को जीता और यहां पर शासन किया। मुगलों ने यहां पर साल 1803 तक शासन किया। बाद में ईस्ट इंडिया कंपनी ने इस हिस्से को जीता और देश को आजादी मिलने तक भारत के बाकी क्षेत्र की तरह यहां पर भी ब्रिटिश हुकूमत ने शासन किया।

Also Read: Surajkund Fair: बॉयोस्कोप से हो रहे राम मंदिर के दर्शन, हैंडीक्राफ्ट के खूबसूरत उत्पाद कम दामों में उपलब्ध

पंजाब का हिस्सा था गुरुग्राम

आजादी के बाद 1947 में गुरुग्राम पंजाब का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन 1963 में एक नया राज्य हरियाणा बना और तब से गुरुग्राम इसी राज्य का एक जिला है। यहां की जमीन अरावली पर्वत श्रृंखला के कारण खेती योग्य नहीं थी, इसलिए 70 के दशक में जब औद्योगिक क्रांति हुई तो कंपनियों की नजर दिल्ली से सटे इस इलाके पर पड़ी और तब से अब तक यहा कई बड़ी कंपनियां खोल चुकी है। गुरुग्राम आज देश में कारपोरेट कंपनियों, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य कई वजहों के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। एक सर्वे अनुसार गुरुग्राम ने क्वालिटी ऑफ लाइफ इंडेक्स में प्रमुख एशियाई शहरों हांगकांग सिंगापुर और कुआलालंपुर को भी पीछे छोड़ चुका है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story