Gurugram Fraud Case: गुरुग्राम में पुलिस ने जिगोलो सर्विस का लालच देकर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Gurugram Fraud Case: गुरुग्राम में पुलिस ने 2 ठगों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को फेसबुक के माध्यम से जिगोलो सर्विस का लालच देकर शिकार बनाते थे। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को मानेसर से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर जिगोलो सर्विस का विज्ञापन देकर मेंबरशिप के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठते थे, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, इस ठगी का खुलासा पिछले साल अगस्त 2025 में हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसने फेसबुक पर जिगोलो सर्विस का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर उसने जब संपर्क किया, तो उसे मेंबरशिप और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर झांसा दिया गया था। आरोपियों ने पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में बड़ी राशि ट्रांसफर करवा ली और बाद में संपर्क तोड़ दिया।   

ACP प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के बाद बीते दिन शुक्रवार को 2 आरोपियों को मानेसर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनकी पहचान 35 वर्षीय देशराज और अजुर्न सिंह के दौर पर हुई है। अजुर्न सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं, जबकि देशराज शहर में टैक्सी चलाने का काम करता है।

आरोपी कैसे ठगते थे ?
 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ठगी के नेटवर्क को फैलाने के लिए फर्जी सिम कार्ड और  किराये के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। जिन नंबर से पीड़ित से संपर्क किया गया था, वह सिम देशराज के नाम पर थी। देशराज ने इसे केवल 1500 रुपये में एक दूसरे शख्स को बेच दिया था। ठगी के राशि में से 40 हजार रुपये आरोपी अर्जुन के बैंक खाते में आए थे। अर्जुन ने कबूला है कि उसने अपना बैंक खाता किसी थर्ड पर्सन को 3000 रुपये में इस्तेमाल के लिए दिया था। 


जिगोलो सर्विस क्या है ?

जिगोलो सर्विस ऐसे पुरुषों को कहा जाता है, जो  पैसों या गिफ्ट के बदले अमीर घरों की महिलाओं को यौन सेवाएं देते हैं। जिगोलो सर्विस में केवल शारीरिक संबंध नहीं होता, बल्कि कई बार उन्हें  पार्टियों या डिनर डेट पर एक 'एस्कॉर्ट' के रूप में साथ जाने के लिए भी बुलाया जाता है। इसमें महिला क्लाइंट पुरुष की सेवाओं के लिए एक निश्चित फीस का भुगतान करती है।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।