A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Hisar: गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान विपिन वधवा ने कहा कि जब तक विवि प्रशासन सभी कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करता, तब तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महासचिव संदीप झूरिया ने बताया कि आम सभा के फैसले अनुसार 10 जुलाई को प्रशासनिक भवन व परीक्षा सदन पर तालाबंदी की जाएगी। यदि मांगे नहीं मानी गई तो एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमत्री से मिलकर ज्ञापन देगा।
गैर शिक्षक कर्मचारियों ने लगाए आरोप
आमसभा में संघ के प्रधान विपिन वधवा ने बताया कि विवि प्रशासन द्वारा गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों पर पदोन्नतियां जानबूझकर रोकी गई है। जिन पदों का पदोन्नति क्रम बना हुआ है, उन पदों को भी प्रशासन सीधी भर्ती के तहत भरा जा रहा है जिसमें सहायक कुलसचिव, सहायक तकनीकी अधिकारी, लाईब्रेरी असिस्टेंट व हॉस्टल केयर टेकर सहित अन्य पद शामिल है। छोटे-छोटे मुद्दों को आधार बनाकर प्रशासन द्वारा गैर शिक्षक कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहा है।
गैर शिक्षकों को मकान से कर रहे वंचित
संघ के प्रधान विपिन वधवा ने बताया कि प्रशासन द्वारा मकान अलॉटमेंट नियमों के साथ छेड़छाड़ करके गैर शिक्षक कर्मचारियों को मकान अलॉटमेंट से वंछित रखा जा रहा है। इसके सहित अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। सभा के दौरान पूर्व प्रधान इन्द्राज भारती, देवेन्द्र राणा, बारूराम सहित अन्य कर्मचारियों ने सम्बोधित किया। आम सभा में संघ के पदाधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे और विवि प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर भी विरोध करने से पीछे नहीं हटेंगे।
