सरकार की नीतियों से आमजन के चेहरे पर आई मुस्कान, 10 सालों में देश प्रदेश में हुआ चहुंमुखी विकास : नायब सिंह सैनी

CM Naib Sani
X
चंडीगढ़ में संत कबीर कुटिया में मुख्यमंत्री के साथ सरपंच व पार्षद।
किसानों के लिए डबल इंजन सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा जैसी योजनाओं से किसानों को काफी लाभ मिल रहा है।

चंडीगढ़। चुनावी भागदौड़ के बीच मुख्यमंत्री नायब सैनी चंडीगढ़ में संत कबीर कुटिया पर लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलने सरपंच व पार्षद पहुंचे। उनकी समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के लिए उनके घर के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं तथा उनकी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। डलब इंजन सरकार ने 10 साल में न केवल गांवों का विकास किया है, बल्कि गांवों को 24 घंटे बिजली मिलनी भी शुरू हुई है।

गरीबों के चेहरों पर आई मुस्कान

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में ऐसी नीतियां लागू की है जिससे गरीब के चेहरे पर मुस्कान आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों के लिए डबल इंजन सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा जैसी योजनाओं से किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। गांवों में भी शहरों की तर्ज पर हर घर नल से जल आ रहा है। पारदर्शी सिस्टम अपनाने का हर किसी को फायदा मिल रहा है तथा घर बैठे बिना किसी भागदौड़ के लोगों के काम हो रहे हैं।

भ्रष्टाचार पर लगी लगाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी सिस्टम अपनाने से न केवल घर बैठे लोगों के काम हो रहे हैं, बल्कि लोगों को भ्रष्टाचार से भी छुड़कारा मिला है। 60 साल की उम्र होते ही वृद्धावस्था पेंशन अपने आप बन रही है। लाभार्थियों के पैसे सीधे बैंक खातों में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री से सोमवार को प्रदेशभर से आए सरपंच और पार्षद मिले। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के साथ विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सरपंचों व पार्षदों से चर्चा के दौरान अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story