A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Yamunanagar: चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कालेज के सामने खेत में जिस युवती का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसकी हत्या उसके चाचा भगवानदास उर्फ रूपेश ने की थी। मृतक युवती आरोपी की भतीजी थी। आरोपी उस पर गलत नजर रखता था। 9 मई को दवाई दिलवाने के बहाने ले जाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। मगर युवती के विरोध करने पर आरोपी ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया।

खून से लथपथ हालत में मिला था शव

शहर जगाधरी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बूडिया रोड पर चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कालेज के सामने विकास विनायक का खेत है। नौ मई की सुबह आसपास के लोगों ने खेतों में युवती का शव मिला था। युवती का गला रेता हुआ था और उसके मुंह से भी खून निकल रहा था। जिस पर पुलिस ने गांव चनेटी निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मामले में कई दिन तक युवती की शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने अब मामले में युवती के चाचा भगवान दास उर्फ रूपेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से बात की उसने हत्या करने की बात कबूली। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी भतीजी पर गलत नजर रखता था। आरोपी कई बार उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका था लेकिन वह विरोध कर देती थी।

दवाई दिलवाने के बहाने युवती को बेडिया लेकर गया आरोपी

जानकारी अनुसार युवती की मां गांव बिहार चली गई। घर पर मृतका अकेली थी। मृतका की एक दिन तबीयत खराब हो गई। उसका चाचा भगवानदास उर्फ रूपेश उसे दवाई दिलवाने के बहाने बूडिया लेकर गया, जिसके बाद आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसका गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को खेत में फेंककर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या में प्रयोग करने वाले चाकू को बरामद किया जाएगा।