A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

महम (रोहतक)। मंगलवार दोपहर का समय था। कस्बे में व्यस्तम स्थानों में से एक भिवानी रोड के भिवानी स्टैंड पर लोगों की अच्छी खास भीड़ थी। बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने अपनी बाइक एक निजी अस्पताल के पास खड़ी की तथा तोशाम जाने के लिए भिवानी स्टैंड पर एक तंबाकू की दुकान पर हुक्का पी रहे डीसी गैंग के गुर्गें निदाना निवासी संदीप धरती के चाचा वजीर सिंह को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। करीब पांच गोली लगने से वजीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ताबतोड़ फायरिंग से दहशत का माहौल है।

बल्लू नंबरदार के सिर में लगी गोली

एक गोली वहां हुक्का पी रहे किशनगढ़ निवासी बल्लू नंबरदार के सिर में लगी। जिसके बाद उसे महम के अस्पताल में पहुंचाया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। डीएसपी संदीप कुमार व एसएचओ सत्यपाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि धौलू गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है तथा दोनों के बीच पिछले कई साल से गैंगवारी चली आ रही है। जिसमें अब तक दोनों पक्षों के करीब 6 लोगों की मौत हो चुकी है।

गांव के ही दोनों गैंग

गांव निदाना में पिछले कई वर्षों से डीसी व धौलू गैंग के बीच गैंगवारी चली आ रही है। गैंगवारी में अब तक दोनों पक्षों के करीब छह लोगों की जान जा चुकी है। दोनों गैंग अक्सर एक दूसरे पर हमला करने की फिराक में रहते हैं। दोनों ही किसी भी मौके को अपने हाथ से नहीं जाने देते। गांव में चल रही गैंगवारी से गांव व आसपास के ग्रामीणों में दशहत बनी रहती है।

वित्त मंत्री के जेपी दलाल से जुड़ा मृतक का नाम

बताया जाता है कि निंदाना से लोहारू शिफ्ट हुए वजीर सिंह अपने भाई शमशेर के साथ खेती करते हैं। फिलहाल दोनों भाईयों ने प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल की खेती पट्टे पर ली हुई है। वजीर सिंह किसी काम से गांव में रह रहे अपने भाइयों से मिलने के लिए गांव आया हुआ था। मंगलवार को लोहारू जाने के लिए मंगलवार दोपहर भिवानी स्टैंड पर पहुंचे थे। जहां वाहन के इंतजार में स्टैंड पर एक तंबाकू की दुकान पर हुक्का पी रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपियों की तलाश जारी

डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। एसएफएल की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गैंगवारी में घटना को अंजाम दिया गया है तथा आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भिवानी जेल में बंद संदीप धरती 

डीसी गैंग के संदीप धरती अभी भिवानी जेल में बंद हैं। गांव निंदाना निवासी 60 वर्षीय वजीर सिंह के दो में से एक बेटा अशोक भी जेल में हैं। जिस पर हिसार के पुट्ठी गांव में हुए डबल मर्डर में शामिल होने का आरोप है।