A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Haryana Assembly Election: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के पूर्व विधायक रामकुमार गौतम को पार्टी में शामिल होने के लिए स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पार्टी को मजबूती मिलेगी बल्कि पार्टी को उनके अनुभवों का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली व अनूप धानक, विधायक जोगीराम सिहाग एवं अन्य नेताओं के शामिल होने का भी स्वागत किया।

भाजपा को मिलेगी मजबूती

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि विधायक रामकुमार गौतम ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। उनका यह फैसला देश व प्रदेश के हित में लिया गया बड़ा फैसला है। उनके पार्टी में आने से भाजपा को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। जिससे क्षेत्र के विकास को चार चांद लगाने में मदद मिलेगी। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि आज पूरे हरियाणा में बीजेपी के पक्ष का वातावरण बन रहा है। तीसरी बार भाजपा सरकार बननी तय है।

विधायक रामकुमार गौतम पार्टी के पुराने कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे हैं। ऐसे में उनके अनुभवों का लाभ भी पार्टी को मिलेगा। उन्होंने पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली व अनूप धानक, विधायक जोगीराम सिहाग, जजपा के झज्जर जिला अध्यक्ष संजय और काबलाना एवं पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान का भी बीजेपी में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत किया है।

Also Read: हरियाणा विधानसभा चुनाव, देवेंद्र बबली, संजय कबलाना और सुनील सांगवान BJP में शामिल

देश मजबूती से बढ़ेगा आगे

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि इन सभी का भाजपा को मजबूत करने व देश की उन्नति को चार चांद लगाने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कैप्टन अभिमन्यु ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दिन दोगुनी व रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। हमारे देश की साख विदेशों में भी बढ़ी है और हर देश भारत की ताकत का लोहा मानता है। उन्होंने कहा कि हमें देश की तरक्की में इसी तरह योगदान देते रहना है ताकि देश और मजबूती से आगे बढ़ता रहे।