A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Man Attacked in Panipat: पानीपत के सिवाह गांव में एक पड़ोसी व्यक्ति पर पांच युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश को लेकर की गई। इस हमले की प्लानिंग बनाने के बाद पांच युवकों ने व्यक्ति पर तलवार, पेचकस, चाकू और डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया किया। उसकी गर्दन में पेचकस घौंपा गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पांच दिनों तक इलाज के बाद होश में आने पर घायल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
गली में बैठकर आरोपी बना रहे थे प्लान
सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में घायल राजबीर ने बताया कि वह गांव सिवाह का रहने वाला है। 28 मई की रात लगभग साढ़े 11 बजे वह खाना खाकर घर के बाहर गली में टहल रहा था। गली में ही दुकान पर उसका पड़ोसी मीनू अपनी पत्नी, बेटे कमल, सागर और दो अन्य संदीप और विकास के साथ बैठा हुआ था।
वहां बैठकर सब उसे मारने की प्लानिंग बना रहे थे। इसी बीच चार लड़के कमल, सागर, संदीप अैर विकास ने उस पर जान से मारने की नीयत से तलवार, पेचकस, चाकू व डंडों से अचानक ही हमला कर दिया। इस हमले में वह गली में ही बेहोश होकर गिर गया।
रोहतक पीजीआई में है भर्ती
उसके बेहोश होने के बाद आरोपियों ने उसे मृत समझ वहां से फरार हो गए। साथ ही आरोपी यह भी कह रहे थे कि उसे जान से मार देंगे। इसके बाद मौके पर उसके भाई दलबीर, दिलबाग, राजबीर, विनोद और राजबीर की पत्नी वहां पहुंचे। जो उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे करनाल कल्पना चावला अस्पताल में भेज दिया गया। इसके बाद यहां से उसे 29 मई को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। जहां पर अभी भी उसका इलाज चल रहा है।
