A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Fight Between Shopkeepers in Rewari:रेवाड़ी के शहर में 9 जुलाई मंगलवार के दिन दो दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों दुकानदारों के बीच मारपीट होने लगी। विवाद में लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियों में दोनों दुकानदार और उनके कर्मचारी एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

झाडू लगाने को लेकर हुआ विवाद 

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार 9 जुलाई की है। जब रेवाड़ी शहर के मुख्य बाजार में स्थित पुरानी सब्जी मंडी में जगदंबा आयरन एंड मशीनरी स्टोर का एक नौकर मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे झाडू लगा रहा था। उस समय उसकी दुकान के सामने खुली भल्ला लिक्विड शॉप के मालिक ने उसे टोक दिया। इस मामले में दुकान मालिक का कहना था कि झाडू लगाने से धूल उड़ रही थी, इस वजह से दूसरे लोगों को भी परेशानी हो रही थी। इस बात को लेकर दोनों व्यापारियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

दोनो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे 

दुकानदार और कर्मचारियों के बीच विवाद की शुरूआत गाली-गलौच से हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग वहां पर पहुंच गए। इस दौरान एक पक्ष ने लाठी लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट तक बीच सड़क पर हंगामा जारी रहा। लाठी-डंडे चलने से भारी मात्रा में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Also Read: फायरिंग करने वाले को भयानक सजा, बुलंदशहर में आरोपी का किया अपहरण

घटना का वीडियो वायरल

इस झगड़े में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। घायल लोगों को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई। जांच में सामने आया है कि दोनों में किसी भी पक्ष की तरफ से अब तक विवाद को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। बाजार में हुई इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।