Logo
election banner
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल को नाजायज करार दिया है। अनिल विज का कहना है कि डॉक्टर समझदार व्यक्तित्व वाले होते हैं तथा अधिकतर काम कर रहे हैं। स्पेशलिस्ट कैडर को मंजूरी मिल चुकी है और फिललाह हमारा फोकस बढ़ते कोरोना से निपटने पर है। राहुल की न्याय यात्रा पर भी कसा तंज

Chandigarh:प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन के आह्वान पर डॉक्टरों की हड़ताल को स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज ने नाजायज करार दिया है। प्रदेश में कोरोना से निपटने को स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। मॉकड्रिल का काम पूरा कर लिया गया है। डाक्टर समझदार होते हैं तथा अधिकतर काम कर रहे हैं। स्पेशलिस्ट कैडर को मंजूरी मिल चुकी है तथा बाकी मांगों पर भी 
मिलकर विचार किया जा रहा है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यह उनकी पहली यात्रा नहीं है। पहले की यात्रा में पत्ता भी नहीं हिला पाए और और अब भी कुछ नहीं निकलेगा। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही। 

प्रदेश में आज हड़ताल पर हैं डॉक्टर

अपनी मांगों को लेकर प्रदेश में बुधवार को डॉक्टर हड़ताल पर है। डॉक्टरों की हड़ताल के कारण सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद हैं। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसिज एसोसिएशन ने मांगें नहीं मानने पर 29 दिसंबर से पूर्ण हड़ताल करने की चेतावनी दी है। जिसमें ओपीडी के साथ एमरजेंसी व पोस्टमार्टम जैसी सेवाएं भी बंद करना शामिल होगा। 

पहलवानों को पदक वापस करने की बात सोचनी भी नहीं चाहिए  

पहलवान विनेश फौगाट द्वारा अर्जुन पुरस्कार वापस लौटाने के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि लौटना या लौटाना के खेल को अब बंद कर देना चाहिए। यह ईनाम भारत का सम्मान है जो कि अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा दिया गया है और यह इन्हें वापस करने की बात सोचनी भी नहीं चाहिए तथा खेलना बंद करने के बारे में सोचना नहीं चाहिए। 

वैक्लपिक काम तलाश रहे हैं राहुल गांधी

गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी (राहुल गांधी) उम्र यात्रा करने की ही है, न तो उनकी पहली यात्रा से कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलना है। हां, मनोरंजन के लिए वह काफी कुछ करते रहते हैं। कभी वह सब्जी बोने लगते है, कभी पहलवानों से कुश्ती, कभी मोटरसाइकिल रिपेयर करने लगते हैं और वह वैकल्पिक काम ढूंढ रहे हैं क्योंकि उनकी राजनीति का 
काम चौपट हो चुका है। 

सुर्खियों में रहने के लिए उकसावे वाले बयान देते हैं फारुख

गृह मंत्री अनिल विज ने फारूख अब्दुला ने पाकिस्तान से बात करने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फारूख अब्दुला एंड कंपनी उकसाने वाले बयान देकर खबरों में बने रहना चाहते हैं। हमने अनुछेद 370 खत्म किया। पहले पाकिस्तान से आतंकी आकर हमारे जवानों को शहीद करते थे और तब हमारी सरकार जवानों को श्रद्धांजलि देकर इतिश्री करती थी, मगर अब हमारे रक्षा मंत्री व सेना प्रमुख वहां गए है और पूरी तरह से आतंकियों की कमर तोड़ने की योजना बनाई जा रही है। 

प्रधानमंत्री देश का होता है पार्टी का नहीं

रेलवे स्टेशन पर सेलफी बूथ बनाने को सरकारी पैसों का दुरूपयोग बताने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का होता है, किसी पार्टी का नहीं। यह चिंता का विषय है कि करीब 70 साल देश पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह छोटी सी बात भी समझ नहीं आती। 

5379487