A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Doctor Strike in Rohtak: रोहतक में हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMSA) के नेतृत्व में आज सोमवार को को सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर पेन डाउन हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल के दौरान वे किसी भी मरीज का इलाज नहीं करेंगे। सभी डॉक्टर 2 घंटे की पेन डाउन हड़ताल के माध्यम से अपना विरोध जता रहे हैं।

बता दें कि डॉक्टर सुबह 11 बजे के बाद मरीजों को देखना शुरू करेंगे। एसोसिएशन के जिला प्रधान ने  बताया कि मांग पूरी न होने के वजह से  सभी एचसीएमएस डॉक्टर दो घंटे की हड़ताल पर जाने  के लिए मजबूर हैं। जिसमें सभी डॉक्टर दो घंटे तक ओपीडी के मरीजों का इलाज नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो 25 जुलाई से हरियाणा के सभी एचसीएमएस डॉक्टर पूर्ण रूप से हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिसमें डॉक्टरों द्वारा ओपीडी, पोस्टमार्टम और इमरजेंसी जैसे सभी इलाज अस्पतालों में बंद कर दिए जाएंगे।

इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

वहीं, आज डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल के दौरान सिर्फ प्रसव कक्ष, इमरजेंसी सेवाएं और पोस्टमार्टम  सेवाएं चालू रहेंगी। ताकि मरीजों को ज्यादा परेशानी ना उठानी पड़े इसलिए इन्हें बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सीएचसी/एसडीएच पर सिर्फ एक एमओ इमरजेंसी ड्यूटी के लिए मौजूद रहेंगे।

क्या है उनकी मांगे 

डॉक्टरों की काफी समय से मांग रही है की एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन  (ACP) की फाइल जो कई सालो से सीएम से अनुमति मिलने के बाद भी सरकार के पास लंबित है, उसे जल्दी अमल में लाया जाए। एसोसिएशन की बॉन्ड कम करने की मांग सरकार द्वारा हामी भरने के बावजूद आगे नहीं बढ़ाई गई है।

Also Read: जींद में नागरिक अस्पताल के नहीं सुधर रहे हालात, चिकित्सक के पद 55, काम कर रहे 19, फील्ड से बुलाकर चला रहे काम 

एनईईटी पीजी परीक्षा एक महीने बाद होने वाला है, मध्यम वर्ग से आने वाले सरकारी डॉक्टरों से एक-एक करोड़ की दो प्रॉपर्टी गिरवी रखी जाती हैं, जो देने में सरकारी डॉक्टर सक्षम नहीं हैं, बॉन्ड 1 करोड़ से 50 लाख किया जाए। कुछ भी गिरवी ना रखवा कर पोस्ट डेटेड चेक लिया जाए। इन सभी मांगों के साथ उनकी और भी कई मांगे है जिसके लिए वह हड़ताल पर जाने को मजबूर हो गए हैं।