A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Kaithal: एक युवक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी व सास पर गंडासी लेकर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। फ्रांसवाला रोड कैथल निवासी डिंपल की शिकायत पर पुलिस ने जींद निवासी पति राकेश, मोनू और कपिल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

शराब के नशे में पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला

डिंपल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी शादी 12 साल पहले राकेश के साथ हुई थी। उनका 11 साल का बेटा भी है। उसका पति शराबी है और उसके साथ शुरू से ही मारपीट करता है। उसके पति ने गाड़ी की किस्त भरने के लिए उनके घर से दो लाख रुपए मंगवाए थे। उसने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इस बारे में उसने महिला थाना में पति के विरुद्ध शिकायत दे दी। एक जुलाई को इस मामले को लेकर महिला थाना में दोनों पक्षों की पंचायत हुई, जिसमें समझौता भी हो गया और राकेश ने कहा कि उसे एक सप्ताह में अपने घर ले जाएगा।

घर के बाहर बैठी थी, आरोपियों ने अचानक हमला किया

पीड़िता डिंपल ने बताया कि वह शाम को सात बजे अपनी मां केलो देवी के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान उसका पति आरोपी राकेश अपने दोस्तों के साथ आया और अचानक उनके ऊपर गंडासी से हमला करते हुए घायल कर दिया। आरोपी उन्हें जान से मारने की नीयत से आया था। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जांच अधिकारी एसआई सनेष कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।