A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Yamunanagar: जगाधरी के सेक्टर-17 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति ने रॉड व पिस्टल लेकर घर में घुसकर महिला व बच्चों के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना के समय आरोपी के साथ उसके साथी भी थे। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
कार में सवार होकर आए बदमाश
जानकारी अनुसार सेक्टर 17 थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपने बच्चों के साथ घर पर थी। उसी समय बहलोलपुर निवासी साजिद हसन अपनी कार में सवार होकर उसके घर पर आया। घर के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी करने के बाद आरोपी उसमें से रॉड व पिस्टल लेकर उनके घर के अंदर घुस गया। आरोपी के साथ उसके कुछ साथी भी थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाती, आरोपी ने आते ही उसके सिर में रॉड से वार किया, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके बच्चों से मारपीट की। आरोपी ने उसके बेटे के सिर में जग मारकर उसे भी घायल कर दिया।
महिला के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गया। अरोपी ने जाते समय उसकी गहने व मोबाइल छीन लिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।
