A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Fatehabad: शहर की पुरानी कोर्ट रोड पर वीरवार दोपहर को चार गाड़ियों में आए डेढ़ दर्जन के करीब युवकों ने टाटा हैरीयर गाड़ी में सवार दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए दोनों युवक गाड़ी छोड़कर मौके से भागे तो दूसरे पक्ष के युवकों ने ईंट उठाकर गाड़ी पर मारनी शुरू कर दी। चारों तरफ के शीशे तोड़ डाले। शीशे तोड़ने के बाद युवक वहां से फरार हो गए। युवकों पर एक लाख की नकदी व चैन भी छीनने के आरोप लगे हैं। इसके बाद हैरीयर सवार युवकों द्वारा डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मामला पुरानी रंजिश का बताया गया है।

अपैल में यमुनानगर में हुई थी गाड़ी व 11 लाख की लूटपाथ

गांव भोड़िया खेड़ा निवासी सचिन व उसके रिश्तेदार विनोद ने बताया कि अप्रैल महीने में उनके साथ यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में गाड़ी व करीब 11 लाख रुपए की लूटपाट हुई थी। उस मामले में उन्होंने कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब दूसरे पक्ष द्वारा उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा था और धमकियां दी जा रही थी। वे दोनों गाड़ी लेकर फतेहाबाद के पुरानी कोर्ट रोड पर काम से आए थे और पटवार भवन के सामने रुके ही थे कि इतने में दो क्रेटा और दो थार में सवार होकर 18-20 युवक आए और उन पर हमला बोल दिया। वे बचने के लिए गाड़ी छोड़कर दूर भाग गए।

हमलावरों ने गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त, जान से मारने की दी धमकी

पीड़ित युवकों ने बताया कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ते हुए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने अपनी जान बचाते हुए दूर जाकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित सचिन ने बताया कि कुछ देर बाद उसके पास फोन आया कि देख लिया होगा सोनू को, अब तो जान गया होगा, आधे घंटे में आ रहे हैं मारेंगे तेरे को। सोनू ने बताया कि फिलहाल पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।