A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

CM Approves Sports Nurseries: हरियाणा में सीएम नायब सैनी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 976 खेल नर्सरियों को मंजूरी को दे दी है। इसमें से 196 खेल नर्सरियां सरकारी स्कूलों को दी गई हैं। 115 खेल नर्सरियां ग्राम पंचायतों को, 278 खेल नर्सरियां निजी संस्थानों और 387 खेल नर्सरियां निजी स्कूलों को आवंटित की गई हैं।

सभी जिलों को मिलेगी यह सुविधा

बता दें कि यह नर्सरियां राज्य के सभी जिलों में आवंटित की गई है, जिनमें 28 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में में खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। साल 2023-24 तक के लिए राज्य सरकार ने 1100 खेल नर्सरियां आवंटित की थी, अब साल  2024-25 से यह संख्या बढ़ाकर 1500 कर दी गई है। इनमें से लगभग 500 खेल नर्सरियां पहले से ही सरकार द्वारा चलाई जा रही है।

स्कूलों और संस्थानों को करना होगा आवेदन

खेल नर्सरी के इच्छुक स्कूलों और संस्थानों को खेल नर्सरियां आवंटन के लिए आवेदन फॉर्म भरने होंगे। इसके लिए आवेदक के पास कोच, खिलाड़ियों के लिए अपेक्षित खेल का मैदान और अधिकतम 25 खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देने की व्यवस्था होनी जरूरी है। इसे लेकर खेल मंत्री संजय सिंह ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। नई खेल नर्सरियां खुलने से खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर मौके मिल सकेंगे।

Also Read: श्रमिकों को नायब सौगात, सामाजिक सुरक्षा योजना में बदलाव, आर्थिक सहायता के लिए कार्यस्थल पर मौत की बाध्यता खत्म

इन खेल नर्सरियों को किया गया शामिल

राज्य में  एथलेटिक्स की 93, बास्केटबॉल की 47, आर्चरी की 14, बैडमिंटन की 15, बेसबॉल की 6,  बॉक्सिंग की 65, कनोइंग की 3, साइकिलिंग की 5, फेंसिंग की 12, फुटबॉल की 70 खेल नर्सरियां आवंटित की गई हैं। इसी तरह से हॉकी की 44, हैंडबॉल की 74, जिम्नास्टिक की 7, कबड्डी की 138, जूडो की 18,  कराटे की 7, लॉन टेनिस की 3, रोइंग की 2, शूटिंग की 33, सॉफ्टबॉल की 3, वेटलिफ्टिंग की 149, स्विमिंग की 12, टेबल टेनिस की 11, ताइक्वांडो की 15, वाॅलीबॉल की 95,  वुशू की 18 खेल नर्सरियों  को शामिल किया गया है।