A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Rohtak MDU: रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की 18 जून को आयोजित की जाने वाली कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी जल्द जारी की जाएगी। वहीं, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि 18 जून को यूजीसी नेट की परीक्षा होने के चलते इस दिन आयोजित होने वाली परीक्षा की आयोजन तिथि में बदलाव किया गया है। विद्यार्थी इस बारे में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से ले सकते हैं।
25 जून तक अपलोड कर सकते हैं असेसमेंट अवॉर्ड
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में संचालित सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों और डीपीएड दूसरे व चौथे सेमेस्टर के इंटरनल असेसमेंट अवॉर्ड्स अपलोड करने के लिए पैनल ओपन है। कुलसचिव ने बताया कि एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में संचालित सभी डिप्लोमा कोर्स और डीपीएड दूसरे व चौथे सेमेस्टर के इंटरनल असेसमेंट अवार्ड 25 जून, 2024 तक पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किए जा सकते हैं।
14 जून होगा जागरूकता सेमिनार
एमडीयू का एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज द्वारा 14 जून, 2024 को न्यू पेंशन स्कीम सब्सक्राइबर्स के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज के कोऑर्डिनेटर डॉ अनार सिंह ढुल ने बताया कि इस जागरूकता सेमिनार में वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट और एचडीएफसी पेंशन के जोनल मैनेजर सुमित सहगल बतौर की-नोट स्पीकर शामिल होंगे।
Also Read: MDU के छात्रों ने तले पकौड़े, बढ़ी हुई फीस को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन
इस जागरूकता सेमिनार में एनपीएस-इंट्रोडक्शन एंड फंक्शन, एनपीएस कंट्रीब्यूशन, फंड परफॉर्मेंस इवैल्यूशन एंड प्रोसेस ऑफ चेंजिंग फंड मैनेजर, एनपीएस टैक्स बेनिफिट्स, एनपीएस फंड ट्रांसफर से संबंधित सरकार की नई गाइडलाइन्स और रेगुलेशन सहित एनपीएस से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस किया जाएगा। यह जागरूकता कार्यक्रम एमडीयू के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो एफडीसी सेमिनार हॉल में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।
