A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana: आखिरकार हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने चंडीगढ़ के गृह सचिव के लिए तीन आईएएस अफसर के नाम का पैनल तैयार कर भेज दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन को पैनल के नाम मिल भी गए है। गृह सचिव पद के लिए सरकार की ओर से भेजे गए पैनल में तीन नाम शामिल हैं। इनमें तीन वरिष्ठ आईएएस अफसरों के नाम हैं, जिसमें 2003 बैच के डॉ. अमित अग्रवाल और उनके अलावा 2005 बैच के मंदीप बराड़, 2006 बैच के आईएएस अधिकारी जे. गणेशन का नाम शामिल है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से करीब दो माह पहले नए गृह सचिव के लिए पैनल मांगा था। इस क्रम में प्रशासन को पैनल मिल चुका।
पहले यादव संभाल रहे थे कमान
हरियाणा कैडर के पूर्व गृह सचिव नितिन यादव चंडीगढ़ में कमान संभाले हुए थे, लेकिन उन्होंने केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी कर ली थी। उसी क्रम में 14 जून को केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद पर ज्वाइन कर चुके हैं। उसके बाद से गृह सचिव की जिम्मेदारी पहले वित्त सचिव रहे डॉ. विजय नामदेव और फिर 19 जून को वित्त सचिव डॉ. विजय नामदेव के भी पंजाब में वापस लौटने के बाद से पद खाली था। फिलहाल गृह सचिव के कुछ विभाग एडवाइजर राजीव वर्मा के पास हैं। जबकि कुछ अन्य विभागों को अन्य आईएएस अधिकारियों में बांटा गया है।
अग्रवाल और बराड़ प्रमुख दावेदार
2005 बैच के मंदीप बराड़ इस समय हरियाणा में बतौर डीपीआर कामकाज संभाल रहे हैं। वे चंडीगढ़ में डीसी भी रह चुके हैं। गृह सचिव की दौड़ में मजबूत हैं। बराड़ इससे पहले 2018 में चंडीगढ़ डीसी के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी पत्नी आशिमा बराड़ भी हरियाणा में आईएएस और सीएमओ में अहम जिम्मेदारी संभाल रही हैं। बराड़ के अलावा अमित अग्रवाल भी मजबूत और सुलझे हुए अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। खास बात यह है कि बराड़ और अग्रवाल में ही किसी एक की नियुक्ति मानी जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित पैनल को केंद्र सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेजेंगे, इसमें से एक ही गृह सचिव नियुक्त किया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन में तीन साल के लिए हरियाणा से गृह सचिव की नियुक्ति होती है।
