A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Jind: इम्पलॉयज कालोनी के निजी स्कूल के एकांत में बने कमरे में व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप मच गया। मृतक दो दिन से गायब था। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।

निजी स्कूल के कमरे में पड़ा था शव

इम्पलॉयज कालोनी स्थित निजी स्कूल में वाहन पार्किंग की साईड एकांत में बने कमरे में बुधवार दोपहर बाद कर्मियों ने व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस व एफएसएल टीम  मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर बत्तख चौक निवासी बलबीर के रूप में हुई। मृतक के पास से सल्फास की डिब्बी भी मिली है। मृतक गत आठ जुलाई शाम को घर से निकला था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे तलाश भी किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को मृतक के बेटे गुलशन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का पर्चा दर्ज किया था।

मृतक के शरीर में नहीं कोई चोट का निशान

मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। शव लगभग दो दिन पुराना दिखाई दे रहा था, जिससे शव फूलने के साथ बदबू भी बन गई थी। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि आखिर बलबीर की मौत कैसे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक आठ जुलाई शाम से गायब था। चोट का कोई निशान नहीं है। चिकित्सक बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद अगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।