A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Gurugram: चन्दु-धनकोट रोड वाली नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया। इस ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने नहर पर नहाने के दौरान हुई कहासुनी में व्यक्ति का गला घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस मामले में आरोपियों से गहनता के साथ पूछताछ करेगी।
नहर में पड़ा मिला था व्यक्ति का शव
दरअसल, पुलिस चौकी धनकोट को चन्दु-धनकोट रोड वाली नहर में एक शव मिला था। शव की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी इन्द्र साहनी के रुप में हुई। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की मौत नहर में डूबने से हुई है। जिसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि इन्द्र साहनी की मौत गला घोंटकर की गई है। इसके बाद राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। मामले में धनकोट पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को काबू किया, जिनकी पहचान गुरुग्राम के सहदेव चढ्ढा व दिनेश के रुप में हुई।
नहर में नहाने के दौरान हुई थी कहासुनी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनेश व आरोपी सहदेव चढ्ढा आपस में दोस्त हैं। दोनों चन्दु-धनकोट रोड वाली नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात इन्द्र साहनी से हुई। आरोपी सहदेव चढ्ढा को तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वह नहर के किनारे नहा रहा था। इन्द्र साहनी ने सहदेव चढ्ढा को जबरदस्ती नहर के अन्दर ले जाने के लिए कहा तो सहदेव चढ्ढा ने मना कर दिया। इन्द्र साहनी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा तो उनके बीच कहासुनी हो गई। इस पर सहदेव चढ्ढा के साथी दिनेश ने रस्सी से गला घोंटकर इन्द्र साहनी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद जब इन्द्र साहनी पानी के उपर तैरने लगा तो दिनेश ने सोचा कि वह मरा नहीं है और उसके उपर कूदकर उसे पानी में नीचे धकेल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
