A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Rohtak: भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जब ठान लेता है तो दुनिया की कोई ताकत उसे जीतने से नहीं रोक सकती। हरियाणा की जनता और कर्मठ कार्यकर्ताओं ने 2014 में परिवारवाद और भ्रष्टाचार के तांडव को धूल चटाकर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाई, जिसका डंका पूरे देश में बजा। पूनिया बुधवार को रोहतक में आयोजित विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। यहां पूनिया ने कहा कि हरियाणा के किसान का पसीना जब धरती पर गिरता है, धरती अन्नापूर्णा बनती है। हरियाणा का जवान देश की सीमा पर रक्षा करता है तो देश सुरक्षित होता है।
हरियाणा में भाजपा के लिए नहीं कोई चुनौती
प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा में भाजपा के लिए कोई चुनौती नहीं है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ बोला और जनता को भ्रम में डाला। कांग्रेस ने ऐसा माहौल तैयार किया कि हरियाणा में भाजपा क्लीन स्विप हो जाएगी। हमारे मजबूत कार्यकर्ता और देश भक्त हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के दावों और अफवाहों की हवा निकाल दी और पांच सीटें जीताकर मोदी की झोली में डालने का काम किया। मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए सतीश पूनिया ने कहा कि 10 वर्षों में मोदी सरकार ने जो काम किए, उसका फायदा हरियाणा की आवाम को भी मिला है। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। हरियाणा में चारों तरफ सड़कों, हाइवे, एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा है।
हरियाणा की जनता को समझ आई कांग्रेस की हकीकत
डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस की हकीकत को समझ गई है। हरियाणा के लोग देश भक्त, राम भक्त हैं। सभी कार्यकर्ता भारत माता के जयकारे इतने जोर से लगाएं कि सोनिया गांधी के कानों तक भी पहुंच जाए कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं के जयकारे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ लेते ही एक बटन दबाकर करोड़ों किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के करोड़ों रुपए ट्रांसफर करके बता दिया कि सरकार किसान हितैषी है। 10 सालों में मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने जनहितैषी निर्णय लेकर जनता को फायदा पहुंचाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के लोकहितैषी निर्णयों से हरियाणा की जनता खुश है और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
