A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Haryana: भारतीय जनता पार्टी 25 जून को भारतीय लोकतंत्र के काले दिवस के रूप में मनाएगी। इसी दिन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल की बरसी पर भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराएंगे। पार्टी आपातकाल के विरोध में जिला स्तर पर ब्लैक डे मनाएगी। इन सभी के लिए किस जिले में कौन नेता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेगा, यह भी तय कर दिया गया है। इसके अलावा भाजपा ने 10 जुलाई तक के कार्यक्रम बनाकर कार्यक्रम प्रमुखों की नियुक्ति भी कर दी है।
25 जून को प्रदेश के 22 जिलों में होंगे कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाने के लिए 25 जून को प्रदेश के सभी 22 जिलों में कार्यक्रम होंगे, जिनके प्रमुख वक्ताओं को नियुक्त कर दिया गया है। पंचकूला में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला में मंत्री असीम गोयल, यमुनानगर में मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कुरूक्षेत्र में डॉ. पवन सैनी, कैथल में धर्मवीर मिर्जापुर, करनाल में मंत्री सुभाष सुधा और उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, पानीपत में मंत्री महीपाल ढांडा, सोनीपत में प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली व प्रदेश सचिव उमेश गर्ग कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता होंगे।
इन जिलों में ये रहेंगे मुख्य वक्ता
अरविंद सैनी ने बताया कि जींद में प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, रोहतक में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, झज्जर में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, सिरसा में विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, हिसार में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, फतेहाबाद में जगदीश चौपड़ा, भिवानी में सतीश खोला, दादरी में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, रेवाड़ी में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, महेंद्रगढ़ में अरविंद यादव, गुरुग्राम में पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, नूंह में गोपाल शर्मा, पलवल में संदीप जोशी और फरीदाबाद में होने वाले कार्यक्रम में मनीष यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
30 जून को पीएम का पहला मन की बात कार्यक्रम
अरविंद सैनी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम 30 जून को होगा। इस कार्यक्रम के प्रमुख प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. पवन सैनी और कैप्टन भूपेंद्र को बनाया गया है। 23 जून से 6 जुलाई तक पार्टी की ओर से एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया हुआ है। इस दौरान पूरे प्रदेश में 2 लाख पौधे लगाने का टारगेट है। भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर 10 पौधे लगाएंगे। पौधारोपण कार्यक्रम के प्रमुख का दायित्व संतोष यादव, राहुल राणा और मनोज शर्मा को दिया गया है।
27 जून से 10 जुलाई तक चलेगा मतदाता अभिनंदन अभियान
अरविंद सैनी ने बताया कि 27 जून से 10 जुलाई तक मतदाता अभिनंदन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के प्रमुख पूर्व मंत्री विपुल गोयल, सुनीता दांगी, वरिन्द्र गर्ग और नसीम अहमद को नियुक्त किया है। 10 जुलाई से पहले प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होनी तय हुई है। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के लिए कार्यक्रम प्रमुख का दायित्व बंतो कटारिया, मंत्री सुभाष सुधा, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ोली, डॉ. अर्चना गुप्ता और राहुल राणा को दिया गया है।
