A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Bee attack in Haryana Secretariat: हरियाणा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हरियाणा सचिवालय में कर्मचारियों पर हमला कर दिया है। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से चारों ओर अफरा तफरी मच गई। इस हमले में सीआईएसएफ के 6 कर्मचारी घायल भी हो गए हैं। सभी कर्मचारी भागते हुए ऑफिस में घुस गए। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ जवान की हालत गंभीर है, उसे आनन फानन में उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल में भेजा गया।
दोपहर में मधुमक्खियों का हमला
दरअसल, आज दोपहर करीब 1 बजे सिविल सचिवालय के मेन एंट्री गेट पर सीआईएसएफ कर्मचारी सिक्योरिटी चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान इस दौरान मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, घायल लोगों में 4 जवान और 2 कर्मचारी शामिल हैं। हमले के दौरान कर्मचारी कपड़े से मधुमक्खियों को भगाते हुए दिखाई दिए। वहीं, एक कर्मचारी जमीन पर ही बैठकर खुद को कपड़े से ढककर बचने की कोशिश कर रहा था।
घायल जवान को चल रहा इलाज
मधुमक्खियों के अचानक हमले से गंभीर रूप से घायल सीआईएसएफ जवान को चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि जवान खतरे से बाहर है, लेकिन मधुमक्खियों के डंक काफी गहरे हैं। ऐसे में डंक को बाहर निकाला जा रहा है। बता दें कि हरियाणा और पंजाब सिविल सचिवालय में करीब एक हजार कर्मचारी अधिकारी काम करते हैं। हर रोज कर्मचारियों की संख्या लगभग इतनी ही रहती है। मधुमक्खियों को लेकर पहले भी कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन की ओर से शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: हरियाणा सरकार का कबूतरबाजों पर एक्शन: विधानसभा में संशोधित बिल पेश कर बनाया जाएगा कानून, CM नायब सैनी को भेजा ड्राफ्ट
