A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Bahadurgarh: ताल नगर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में दो बदमाशों ने घुसकर मामा-भांजे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मामा भांजे को काफी चोट आई। घायल ने अपने चचेरे भाई व कुछ अन्य पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी तरफ मांडोठी पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
कंपनी के ऑफिस में बैठे हुए थे मामा भांजा
जानलेवा हमले में घायल हुए लोगों की पहचान विपिन और ओमबीर के रूप में हुई। दोनों बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 के रहने वाले हैं। पुलिस को दी शिकायत में विपिन का कहना है कि ताल नगर में उसकी शुभम पोलीमर नाम से कंपनी है। बुधवार को वह अपने मामा ओमबीर के साथ कंपनी के आफिस में बैठा था। जब दोनों बातचीत कर रहे थे तो इसी दौरान चचेरा भाई अपने मामा के लड़के के साथ आफिस में आ गया। उनके हाथ में कुल्हाड़ी व अन्य तेजधार हथियार थे। आते ही दोनों ने हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बाहर काम कर रही लेबर जब बीच बचाव के लिए आई तो हमलावर भागने लगे। जाते-जाते कहने लगे कि तुझे व तेरे मामा ओमबीर तथा कृष्ण को जान से मार देंगे। इसके बाद घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानलेवा हमला करने वाले दोनों आरोपी काबू
मामा भांजे पर जानलेवा हमला करने की सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। विपिन की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। हमला किए जाने की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन मामले में जांच करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान नवीन और दीपक के रूप में हुई है। दोनों बहादुरगढ़ के ही रहने वाले हैं। पुलिस मामले में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
