A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Gurugram: राजेंद्रा पार्क एरिया के सेक्टर 107 की सिग्नेचर सिलोरा सोसाइटी में नाबालिग द्वारा नौ साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया। आरोपी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए बच्ची के शव पर कपड़े व कपूर डालकर आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस के ऑला अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी। मामले में पुलिस ने हत्या से सम्बन्धित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और नाबालिग आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवा दिया।
बेड पर बच्ची का मिला जला हुआ शव
सोमवार सुबह करीब 10.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस चौकी धनकोट की पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-107 की सिग्नेचर सिलोरा सोसाइटी में एक बच्ची की हत्या हो गई है। पुलिस चौकी धनकोट व पुलिस थाना राजेन्द्रा पार्क की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जहां बेड पर एक लड़की का शव जला हुआ मिला। पुलिस ने घटना की संगीनता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया। डीसीपी वेस्ट करण गोयल, एसीपी उद्योग विहार नवीन शर्मा सहित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट की टीमों को बुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने हत्या से सम्बन्धित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हत्या करने वाले नाबालिग को किया काबू
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए नौ वर्षीय बच्ची की हत्या करने वाले 16 साल के नाबालिक को सेक्टर-107 गुरुग्राम से काबू कर लिया। छानबीन में सामने आया कि आरोपी ने गहने चोरी करने की कोशिश की तो उसे बच्ची ने देख लिया। जिसके बाद उसने चुन्नी से गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी और उस पर कपड़े व कपूर डालकर आग लगा दी।
आरोपी के ही घर गई थी बच्ची की मां
छानबीन में सामने आया कि मृतका नाबालिग की मां आरोपी की मां से मिलने गई थी। इस दौरान आरोपी नाबालिग को पढ़ाने के बहाने उनके घर आ गया। कुछ देर तक आरोपी ने नाबालिग को पढ़ाया। जब नाबालिग शौच करने बाथरूम में गई तो आरोपी ने घर में रखे गहने और नकदी चोरी करना शुरू कर दिया। घर में अलमारी खुलने की आवाज सुनकर जब नाबालिग बाथरूम से बाहर आई और उसने आरोपी को चोरी करते देख शोर मचा दिया। आरोपी ने चुन्नी लेकर उसका गला दबा दिया। मामले को दूसरा रूप देने के लिए उसने मृतका पर कपड़े व कपूर डालकर आग लगा दी। आग की सूचना मिलते ही नाबालिग और आरोपी की मां मौके पर आई तो आरोपी ने उन्हें गुमराह करने के लिए बताया कि दो लोग नाबालिग को मार रहे थे, जिन्होंने घर को आग लगा दी। जब पुलिस ने आरोपी किशोर से सख्ती से पूछताछ की तो पूरी वारदात का खुलासा हुआ।
