A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Gurugram: साइबर क्राइम ईस्ट पुलिस ने टिकट बुकिंग के नाम पर विदेशियों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी रग्बी, फुटबॉल मैच, सिंगर कंसर्ट की टिकट बुकिंग के नाम पर विदेशी लोगों से ठगी करने की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने कॉल सेंटर से जालसाजी में प्रयोग किए जाने वाले 4 लैपटॉप, 4 हेडफोन व एक चार्जर बरामद कर केस दर्ज कर लिया और जांच शुरु कर दी।

अवैध रूप से चला रहे थे कॉल सेंटर

साइबर क्राइम ईस्ट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार की टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-55 के एक मकान में अवैध/फर्जी तरीके से कॉल सेंटर चलाकर रग्बी मैच, फुटबॉल मैच, सिंगर कंसर्ट टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी की जा रही है। एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के निर्देशन में एक रेडिंग पुलिस टीम गठित कर कॉल सेंटर पर रेड की गई। कॉल सेंटर पर फुटबॉल मैच, सिंगर कंसर्ट टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करके ठगी करने की वारदातों को अंजाम देना पाया गया। टीम ने कॉल सेंटर के संचालक सहित चार आरोपियों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान दिल्ली फतेहपुर बेरी के सोनू, यूपी बुलंद शहर के आकाश चौहान उर्फ स्काई वर्तमान निवासी राजपुर खुर्द एक्स्टेंसन (दिल्ली), बिहार मूल के सूरज कुमार भारती व दिल्ली के घिटोरिनी निवासी सीमांत राघव के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

टिकट बुकिंग के नाम पर करते थे ठगी

आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोनू अपने साथियों के साथ मिलकर इस कॉल सेंटर का संचालन करता है। जो गूगल पर विदेश में सिंगर कंसर्ट, फुटबॉल मैच, रग्बी मैच की टिकट बुक करने के नाम पर विज्ञापन डलवाकर अपने टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाता है। टिकट बुकिंग के दौरान ये लोग कॉल करने वाले लोगों को उनके डेबिट/क्रेडिट कार्ड में समस्या व टिकट बुकिंग में समस्या होने की बात कहकर उनसे वॉलमार्ट के गिफ्ट कार्ड खरीदवाते हैं। फिर उन गिफ्ट कार्ड के नंबर पूछकर उन गिफ्ट कार्ड नंबर को टेलीग्राम के माध्यम से चाइनीज लोगों से रिडीम करवाते हैं। उस पैसे को अपने क्रिप्टो वॉलेट में डलवाकर विदेशी लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।

आरोपी सोनू व आकाश में थी 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी

आरोपी सोनू अपने साथी आकाश चौहान को प्रॉफिट के 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के तौर पर देता है। इसके अलावा सोनू ने आरोपी सूरज कुमार भारती तथा सीमांत राघव को कॉलिंग के लिए रखा हुआ है जिनको यह ठगी में कमाई गई राशि से 30 प्रतिशत हिस्सा देता है। समय-समय पर इंसेंटिव भी देता है ताकि यह लोग लालच में आकर ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे सकें।