A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

Bahadurgarh: सेक्टर-6 स्थित उमंग जगन्नाथ आश्रम से दो लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। चर्चा है कि जब कर्मचारी सांप को भगाने में व्यस्त थे तो इसी दौरान दोनों लड़कियां आश्रम की दीवार फांदकर भाग गई। दोनों लड़कियां बहनें थी। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका कुछ अता-पता नहीं है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लड़कियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस हर जगह लड़कियों की तलाश कर रही है।

ईंट भट्ठे से दोनों बहनों को पुलिस ने किया था बरामद

दोनों लड़कियां सगी बहनें हैं और उत्तर प्रदेश मूल की हैं। चंद दिनों पहले पुलिस ने बादली स्थित एक ईंट भट्ठे से दोनों को बरामद किया था। इसके बाद इन्हें केयर के लिए सेक्टर-6 उमंग जगन्नाथ आश्रम में स्थित सीसीआई में छोड़ दिया। तब से केयर के लिए ये दोनों बहनें यहीं थी। 10 जुलाई को दोनों के लापता होने या भागने की बात सामने आई। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सीसीआई के गेट पर सांप आ गया था। किसी की नजर उस सांप पर पड़ गई। फिर सभी कर्मचारी उस सांप को भगाने में व्यस्त हो गए। इसी बीच दोनों बहनें सीसीआई की पिछली दीवार फांदकर भाग गई। जब स्टाफ को दोनों बहनें नजर नहीं आई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इंचार्ज की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों लड़कियों की तलाश शुरू कर दी।

ईंट भट्ठे से दोनों को बरामद कर बाल भवन में पुलिस ने था छोड़ा

पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने बताया कि बादली क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे से दो सगी बहन भाग गई थी। पुलिस ने इन्हें रिकवर किया तो उन्होंने घर वापिस जाने से इंकार कर दिया। फिर पुलिस ने दोनों को बाल भवन में छोड़ दिया। गत दिवस बाल भवन में सांप निकलने के बाद स्टॉफ व्यस्त हो गया और ये दोनों बहनें बाल भवन के पीछे के रास्ते से निकल गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की दी।