महेंद्रगढ़ में महिला को मारी गोली: बस स्टैंड परिसर में दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम, हालत गंभीर

Roadways employees taking the injured woman to the hospital.
X
घायल महिला को अस्पताल लेकर जाते रोडवेज कर्मचारी। 
महेंद्रगढ़ में बस स्टैंड परिसर में एक महिला को दिनदहाड़े गोली मारकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

महेंद्रगढ़: प्रदेश में अपराध व गोली मारने की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला महेंद्रगढ़ बस स्टैंड परिसर में देखने को मिला, जहां एक महिला को दिनदहाड़े एक युवक ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने घायल महिला को बस में लिटाकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां महिला की उपचार के दौरान हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कनपटी पर मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार कि गांव खुडाना निवासी 40 वर्षीय मुन्नी देवी अपने पति दिनेश कुमार के साथ बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसके नाते में भतीजा लगने वाला युवक उसके पास आया और दोनों बैठकर बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान युवक ने पिस्तौल निकाली और सरेआम महिला की कनपटी पर रखकर गोली चला दी। गोली मारने के बाद युवक पैदल ही बस स्टैंड परिसर से बाहर की तरफ भाग गया। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।

रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि रिश्ते में भतीजा लगने वाला युवक किसी बात को लेकर महिला के साथ रंजिश रखता था, जिसके चलते गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से घायल महिला को रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज बस में ले जाकर शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story