कन्या भ्रूण मिलने से जींद में मचा हडकंप: छह से सात माह के भ्रूण के सिर में जख्म, लिपटी हुई थी ओरनाल

Police investigating after a female foetus was found in a plot.
X
प्लाट में कन्या भ्रूण मिलने पर जांच करती पुलिस। 
जींद में गांव डूमरखां खुर्द के प्लाट में छह से सात माह का कन्या भ्रूण मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जींद: गांव डूमरखां खुर्द में प्लाट में कन्या का भ्रूण मिलने से हडकंप मच गया। भ्रूण (Fetus) के अंग पूरी तरह विकसित हो चुके थे, जिसका समय से पूर्व जन्म हुआ या कराया गया था। सिर में जख्म तथा ओरनाल भी लिपटी हुई थी। किसी महिला ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए कन्या के भ्रूण को प्लाट में फेंका था। सदर थाना नरवाना पुलिस ने प्लाट मालिक की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

खाली प्लाट में पड़ा हुआ था भ्रूण

गांव डूमरखां खुर्द निवासी विजेंद्र तथा उसकी पत्नी शनिवार को गोबर डालने अपने प्लाट में पहुंचे थे। उसी दौरान उन्हें प्लाट में मानव भ्रूण पड़ा दिखाई दिया। नजदीक से देखने पर कन्या का भ्रूण निकला, जिसके सभी अंग विकसित हो चुके थे। भ्रूण लगभग छह से सात माह का दिखाई दे रहा था। भ्रूण के सिर में जख्म और ओरनाल लिपटी हुई थी। कन्या का भ्रूण मिलने की सूचना से काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। भ्रूण का समय से पूर्व प्रसव कराया गया। किसी महिला ने अपने कृत्य को छुपाने के लिए उसे प्लाट में फेंक दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लेते हुए भ्रूण को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) पहुंचाया।

आरोपी महिला की तलाश में जुटी पुलिस

कन्या भ्रूण मिलने के बाद सदर थाना नरवाना पुलिस ने विजेंद्र की शिकायत पर अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि भ्रूण लड़की का था। जिसका जन्म समय से पूर्व हुआ या कराया गया। प्लाट मालिक की शिकायत पर फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story