जींद में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म: 2 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, बुरा अंजाम भुगतने की दी धमकी 

Pregnant woman dushkarm in Jaipur
X
जयपुर में प्रेग्नेंट महिला से दुष्कर्म।
जींद में एक किशोरी के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

जींद: अलेवा थाना इलाका के गांव में एक किशोरी को दो युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Rape) किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घर में अकेली थी किशोरी

अलेवा थाना इलाका गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया हुआ था। उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले तरसेम व अरमान मौका पाकर घर में घुस गए और जबरन उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी के विरोध करने व घटना के बारे में किसी की बताने पर आरोपियों ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। दोनों आरोपितों द्वारा बार-बार दुष्कर्म करने के कारण उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद बेटी ने सारी बात बताई।

दुष्कर्म के बारे पीड़िता की हालत हुई खराब

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के कारण उनकी बेटी की हालत खराब हो गई। जोर देकर पूछने पर पीड़िता ने आरोपियों के बारे में बताया। महिला थाना (Mahila Police Station) पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर तरसेम व अरमान के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, छह पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story