A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

जींद: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रणपाल सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद कुलपति का पद रिक्त हो गया है। हालांकि डॉ. रणपाल सिंह (Dr. Ranpal Singh) का कार्यकाल जून 2025 में समाप्त होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इस्तीफ देकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। डॉ. रणपाल सिंह का कहना है कि अपने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया गया है। अब इस्तीफा देने के पीछे क्या कारण रहा, यह तो अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन राजनीतिक लोग अपने-अपने हिसाब से कयास लगा रहे हैं।

डीएवी कॉलेज यमुनानगर के रहे प्राचार्य

गौरतलब है कि 10 जून 2022 को डॉ. रणपाल सिंह ने जींद में विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाला था। डॉ. रणपाल सिंह इससे पहले डीएवी कॉलेज यमुनानगर में प्राचार्य के पद पर कार्य कर चुके हैं। डॉ. रणपाल से पहले प्रो. आरबी सोलंकी विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं, जिनका कार्यकाल 22 जनवरी 2022 को समाप्त हो गया था। कई माह तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) के कुलपति को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। इसके बाद डॉ. रणपाल सिंह ने कुलपति का कार्यभार संभालते हुए विवि के विकास में अपना योगदान दिया।

2014 में अस्तित्व में आया विश्वविद्यालय

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय 2014 में अस्तित्व में आया था। कुलपति डॉ. रणपाल सिंह के बारे में यह माना जा रहा है कि वह पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के करीबी हैं। जब से भाजपा व जजपा का गठबंधन टूटा है, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि कुलपति डॉ. रणपाल सिंह अपने पद से इस्तीफा देंगे। शनिवार को उन्होंने निजी कारण बताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब विश्वविद्यालय को नए कुलपति के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा, यह आने वाला समय ही बताएगा।