A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

हिसार: उकलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती की फोटो वायरल होने से शर्मसार युवती के पिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

गांव के ही युवक के साथ भागी थी युवती

उकलाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन करीब दो महीने पहले गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप के कागजात भी तैयार करवाए, लेकिन अगले ही दिन उसकी बहन घर वापस आ गई। उन्होंने अपनी बहन की शादी 23 अगस्त को कर दी, लेकिन लड़की की शादी करने के बाद भी आरोपी लड़की की फ़ोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करता रहा। दोनों पक्षों का समझौता हुआ कि अब वो युवक उसकी बहन को दोबारा तंग नहीं करेगा, मगर युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

सोशल मीडिया पर फोटो कर रहा वायरल

शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि आरोपी युवक उसकी बहन के नाम की इंटरनेट मीडिया पर आईडी बनाकर फोटो वायरल कर रहा है। युवक को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। उसकी बहन की शादी होने के बाद भी युवक ने फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। इसके अलावा उसके जीजा के पास उसकी बहन की फोटो भेज दी। उसके पिता को जब इस बात का पता चला तो वो परेशान रहने लगे। सात सितंबर को उसके पिता ने रात में गांव के युवक से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

फोन कर आरोपी को ठहराया जिम्मेदार

मृतक के बेटे ने बताया कि जहर खाने के बाद उसके पिता ने अपने बड़े भाई को फोन कर गांव के ही आरोपी युवक को उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। परिजनों को जब जहर खाने की बात का पता चला तो उन्हें बरवाला के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर उकलाना थाना में लड़की की फ़ोटो वायरल करने वाले लड़के के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।