A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
हिसार: हरियाणवी रिवाज समिति की अध्यक्ष व योग शिक्षिका कांता हुड्डा ने अपने गले से चार सूत का सरिया मोड़ने का हैरतंगेज कारनामा कर दिखाया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। कांता हुड्डा ने बताया कि उन्होंने योग व प्राणायाम की शिक्षा योग गुरु अनिल पानू से ग्रहण की। अनिल पानू के सानिध्य में योग व प्राणायाम का प्रशिक्षण लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
शुरू में 3 सूत का मोड़ा सरिया
कांता ने बताया कि शुरु में उन्होंने तीन सूत लोहे का सरिया अपने गले से मोड़ा था। धीरे-धीरे वे इतनी सक्षम हो गई कि अब वे चार सूत (12 एमएम) का सरिया अपने गले से पल भर में मोड़ देती हैं। अभ्यास द्वारा इस मुकाम को हासिल किया है। इस बाबत उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल हुआ है। उन्हें इस रिकार्ड का बाकायदा प्रमाण पत्र व मेडल भी मिला है। अब उनका अगला निशाना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने का रहेगा। कांता हुड्डा ने कहा कि मन में कुछ करने की ठान लो और आत्मविश्वास हो तो बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
रूचि अनुसार फिल्ड का करें चयन
कांता हुड्डा ने बताया कि लड़कियों को अपनी रुचि के अनुसार फिल्ड का चयन करने देना चाहिये। बच्चियों की इच्छाओं को दबाना नहीं चाहिये। मन में कुछ अच्छा करने की सोच, जज्बा व मंजिल पर पहुंचने की ठान लो तो सभी तरह की मुश्किलें अपने आप ही दूर हो जाती हैं। जो भी मुकाम हासिल करो, किंतु अपने संस्कारों व संस्कृति को नहीं भूलना चाहिये। योग में बहुत ताकत है। स्वस्थ जीवन के लिये हर किसी को समय निकालकर योग करना चाहिये। वे अब तक 21 स्कूलों में छात्रों के अलावा हजारों महिलाओं को योग की शिक्षा दे चुकी हैं।
